आतंकी संगठन की लिस्ट में ही रहेगी ईरानी सेना: जो बाइडेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। ईरान को परमाणु हथियार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अंतिम उपाय के रूप में ‘ताकत’ का प्रयोग करेंगे। बाइडेन हाल ही में मध्य पूर्व की यात्रा शुरू की है। उन्होंने ने कहा कि वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को अमेरिकी …

वाशिंगटन। ईरान को परमाणु हथियार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अंतिम उपाय के रूप में ‘ताकत’ का प्रयोग करेंगे। बाइडेन हाल ही में मध्य पूर्व की यात्रा शुरू की है। उन्होंने ने कहा कि वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को अमेरिकी विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में रखेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात इजराइल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। यह इंटरव्यू मंगलवार को वाशिंगटन छोड़ने से पहले रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बुधवार को प्रसारित हुआ। बाइडेन से पूछा गया कि क्या उनके पिछले बयानों- (जिनमें उन्होंने कहा था कि वह तेहरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकेंगे), का मतलब है कि वह ईरान के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने ने जवाब दिया: “अगर यही अंतिम उपाय बचा, तो हां”

बाइडेन बुधवार को इजरायल पहुंचे जहां से वह सऊदी अरब भी जाएंगे, जहां वह खाड़ी देशों की एक समिट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के साथ डील को तोड़कर गलती की थी। आज वह पहले से खतरनाक देश के तौर पर हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि ईरान अब न्यूक्लियर हथियार हासिल करने की रेस में पहले से ज्यादा आगे निकल चुका है। यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ही एक बड़े संकट की तरह है, जिससे निपटना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें:- डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरने के मामले में पीएम मोदी काे जवाब देना चाहिए: यशवंत सिन्हा

संबंधित समाचार