अयोध्या: घायल भाकियू नेता की उपचार के दौरान मौत, कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया शोक
अयोध्या। सड़क हादसे में घायल भारतीय किसान यूनियन टिकैत तारुन ब्लाक अध्यक्ष राम सुभावन भारती की घटना के पांचवें दिन उपचार के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना पर भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। राम सुभावन भारती संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहते थे। जनहित व किसानों के …
अयोध्या। सड़क हादसे में घायल भारतीय किसान यूनियन टिकैत तारुन ब्लाक अध्यक्ष राम सुभावन भारती की घटना के पांचवें दिन उपचार के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना पर भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
राम सुभावन भारती संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहते थे। जनहित व किसानों के हित के लिए संघर्षों में हमेशा बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते थे। 9 जुलाई की शाम नंसा बाजार में तेज रफ्तार बाइक चालक ने भाकियू नेता की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। भाकियू प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा, मंडल महासचिव श्रीराम वर्मा, महिला विंग जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय, अरबिंद गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हादसे पर गहरी शोक संवेदना जताई गई है।
पढ़ें-अयोध्या: पुलिस ने अवैध आरा मशीनों को कब्जे में लिया, संचालकों पर होगी कार्रवाई
