बहराइच : दरिंदे के चंगुल से डेढ़ साल बाद आजाद हुई नाबालिग, सुनाई आबरू लुटने की दास्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया नाबालिक को घर आते समय गोंडा निवासी युवक अपहरण कर ले गया। परिवार को धमकी देते हुए नाबालिक को आरोपी गुजरात ले गया। वहां वह डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। एक हफ्ते पूर्व चंगुल से छूटकर आई नाबालिक ने मुकदमा दर्ज …

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया नाबालिक को घर आते समय गोंडा निवासी युवक अपहरण कर ले गया। परिवार को धमकी देते हुए नाबालिक को आरोपी गुजरात ले गया। वहां वह डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। एक हफ्ते पूर्व चंगुल से छूटकर आई नाबालिक ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर गिरंट के मजरा निवासी 17 वर्षीया नाबालिक अपने परिवार के साथ बरदही बाजार में पीर बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। चादर चढ़ाने के बाद सभी वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गोंडा जनपद के गोसिन्हा गांव निवासी पुनीत कुमार जायसवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद बाइक पर बैठा कर अपहरण कर ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसे गुजरात लेकर चला गया। गुजरात में पुनीत नाबालिक से डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा।

एसओ ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व नाबालिक आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। उसने पुनीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिक को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि गुरुवार को आरोपी गांव की ओर जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: सावन के पवित्र महीने में डाक विभाग उपलब्ध कराएगा गंगोत्री का गंगाजल

संबंधित समाचार