लखनऊ : ममता को शर्मसार करने वाली महिला गिरफ्तार…पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुधवार की रात सौतेली बेटी को तेल से जलाने और चिमटे से दागने पर ठाकुरगंज पुलिस ने की थी कार्रवाई लखनऊ : राजधानी में छह साल की बेटी को तेल से जलाने और चिमटे से दागने वाली सौतेली मां को ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को महिला के पति की …

  • बुधवार की रात सौतेली बेटी को तेल से जलाने और चिमटे से दागने पर ठाकुरगंज पुलिस ने की थी कार्रवाई

लखनऊ : राजधानी में छह साल की बेटी को तेल से जलाने और चिमटे से दागने वाली सौतेली मां को ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बता दें कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के शांतिनगर निवासी अजय परिवार चलाने के लिए खस्ते का ठेला लगाता है। फरवरी 2022 को उसने छह साल की एक बेटी को गोद लिया था लेकिन पत्नी पूनम को इस बात गवांरा नहीं हुई। आरोप है कि अजय के चले जाने के बाद पूनम बच्ची को मारती-पीटती और भूखा प्यासा रखती थी।

बुधवार को बच्ची संदिग्ध हालत में गंभीर रुप से झुलस गई थी। इस पर अजय ने परिवारिक सदस्यों से पूछताछ की तो सभी ने इस क्रूरर्ता को हादसा बताते हुए एक कहानी गढ़ दी थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची पर गर्म चाय गिरने से वह झुलस गई थी। लेकिन बच्ची ने पिता को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर उसके पैरों से जमीं खिसक गई।

बच्ची ने बताया कि उसे जलाने और चिमटे से दागने के बाद उसकी मां पूनम अपने मायके भाग गई थी। बताया कि मम्मी ने मुझे चिमटे से जला दिया है। इस सम्बन्ध में ठाकुरगंज थाना प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि देर रात बच्ची के पिता अजय की तहरीर पर पत्नी पूनम पर बेटी को जलाने और पीटने का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एडीसीपी पश्चिम चिंरजीव नाथ सिन्हा ने बताया, आरोपी मां को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : सौतेली मां ने पार की हैवानियत की तमाम हदें, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर उडे़ला खौलता तेल

संबंधित समाचार