हल्द्वानी: कॉमन सर्विस सेंटर के नाम पर महिला ने की हजारों की ठगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉमन सर्विस सेंटर का लाइसेंस देने के नाम पर एक महिला व उसके साथियों ने युवक को झांसे में लेकर हजारों रुपए ठग लिए, जिसके बाद महिला ने फोन पर पीड़ित को ब्लॉक कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइन नंबर-17 आजादनगर बनभूलपुरा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉमन सर्विस सेंटर का लाइसेंस देने के नाम पर एक महिला व उसके साथियों ने युवक को झांसे में लेकर हजारों रुपए ठग लिए, जिसके बाद महिला ने फोन पर पीड़ित को ब्लॉक कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाइन नंबर-17 आजादनगर बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद फैजान अन्सारी पुत्र फय्याज हुसैन ने बताया कि 19 जनवरी को उसे एक महिला ने फोन किया और कहा कि वह गौतमबुद्ध नगर नोएडा स्थित देवेश इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड (कॉमन सेवा सेंटर) से बात कर रही है। महिला ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा कॉमन सेवा सेंटर के लाइसेंस दिए जा रहे है और इसके लिए 3540 रुपए जमा करने होंगे।
भुगतान के लिए महिला ने व्हाट्सएप पर ऑनलाइन पेमेंट लिंक भेजा। 22 जनवरी को फैजान ने अपने दोस्त के खाते से उक्त पेमेंट लिंक पर जाकर भुगतान कर दिया। इसके बाद फैजान को कॉमन सेवा सेंटर के वेबसाइड का लिंक, यूजर आईडी, पासवर्ड व पिनकोड भेजा गया। फैजान ने लिंक पर जाकर आईडी पासवर्ड व पिनकोड डालकर लॉगइन किया।
सर्विस एक्टिवेट करने के लिए उक्त महिला ने फोन कर बताया गया कि आप अभी 12 हजार रुपए और देने होंगे, जिसके बाद एक और पेमेंट लिंक भेजा गया, जिस पर फैजान ने रुपए भेज दिए, जिसके बाद फिर से 12 हजार रुपए की मांग की गई। फैजान से फिर से दोबारा भेजे लिंक पर जाकर रुपये भेज दिए, लेकिन सर्विस चालू नही हुई। इस तरह फैजान ने 27040 रुपए ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उक्त महिला ने फोन पर फैजान को ब्लॉक कर दिया।
