सहारनपुर : जिला जेल में महिला समेत 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर, अमृत विचार। सहारनपुर स्थित जिला जेल में बंद महिला समेत 24 कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 24 कैदियों में एचआईवी का संक्रमण पाये जाने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है जिन कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है, उनमें से चार कैदी रिहा भी हो …

सहारनपुर, अमृत विचार। सहारनपुर स्थित जिला जेल में बंद महिला समेत 24 कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 24 कैदियों में एचआईवी का संक्रमण पाये जाने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है जिन कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है, उनमें से चार कैदी रिहा भी हो चुके हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने 19 पुरुष तथा 1 महिला कैदी में एचआईवी संक्रमण की बात बताई है।

दरअसल सहारनपुर की जिला जेल में बीते महीने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक शिविर लगाया गया था, इसी दौरान कैदियों की जांच हुई थी। बीते मंगलवार को उसी जांच की रिपोर्ट आई। जिसमें 24 कैदी एचआईवी संक्रमण की जद में पाए गए।

एक साथ इतने कैदियों में एचआईवी संक्रमण पाए जाने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन सभी कैदियों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें –सीतापुर : नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार