हल्द्वानी: जिले में 13 और कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 36 हुए
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। जिले में लगातार संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची हुई है। 13 और नए मामले सामने आए हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 36 हो गई है। राजधानी सहित प्रदेश के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। जिले में लगातार संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची हुई है। 13 और नए मामले सामने आए हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 36 हो गई है।
राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट किए जाने की बात तो कह रहा है, लेकिन इसका शहर में कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग बाजारों से लेकर अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बिना किसी संक्रमण सुरक्षा के जा रहे हैं। चेहरे पर मास्क भी नहीं है और भीड़ भाड़ वाले स्थानों में भी जाने से वह गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट को लेकर डर सताने लगा है। यहां तक कि सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों में कर्मचारी व अधिकारी भी कोरोना को लेकर बेफिक्र बने हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना के जो मामले सामने आए हैं, उनको उसकी सूचना दे दी गई है। कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया गया है।
