संभल: छह बीघा जमीन के लिए बहन को पीटकर मार डाला
संभल। थाना हयातनगर के गांव धुरैटा निवासी दो भाइयों ने छह बीघा जमीन के विवाद में घर आई बहन को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। उसके बाद दोनों आरोपी और भाभी मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों ने फोन से घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस के पूछताछ करने पर पूरा गांव …
संभल। थाना हयातनगर के गांव धुरैटा निवासी दो भाइयों ने छह बीघा जमीन के विवाद में घर आई बहन को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। उसके बाद दोनों आरोपी और भाभी मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों ने फोन से घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस के पूछताछ करने पर पूरा गांव चुपी साधे था। महिला की बहन के बेटे की तहरीर पर दोनों आरोपी भाइयों की खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- लाठी और लोहे की रॉड मारकर किया हमला, दोनों आरोपी भाई फरार
- माता-पिता की 20 साल पहले हो चुकी मौत, जमीन को लेकर चल रहा था मुकदमा
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमारी की तीन बहनों और दो भाइयों की शादी हो चुकी है। मुकेश कुमारी और उसके छोटे भाई सर्वेश कुमार ने अभी तक शादी नहीं की है। उसके माता-पिता की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। पिता के मरने के बाद उनकी जमीन सब भाई और कुवारी बहन मुकेश कुमारी के हिस्से छह छह बीघा आई थी, जिससे सब भाई नाराज थे। सबसे बड़ा भाई विनोद और छोटा भाई सर्वेश कुमार दोनों मुकेश कुमारी की शादी करने पर जोर डाला करते थे, ताकि उसके हिस्से की जमीन उन्हें मिल जाए। इसे लेकर भाई बहनों में मुकदमे बाजी चल रही है। बुधवार को मुकेश कुमारी अपने हिस्से की छह बीघा जमीन में धान की पौध लगाई थी। गुरुवार को जब मुकेश कुमारी खेत पर गई तो पौध में किसी कीटनाशक दवा डालकर पौध को नष्ट कर दिया।
मुकेश कुमारी को अपने भाइयों पर शक था। गुरुवार की शाम को वो अपने भाई विनोद के घर पर पहुंची वहां पहले से ही छोटा भाई सर्वेश मौजूद था। मुकेश कुमारी धान की पौध में कीटनाशक दवा डालने की शिकायत करी तो इस बात दोनों भाई भड़क उठे और मुकेश कुमारी को गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। पीटते पीटते मुकेश को जमीन गिरा दिया। बेहोश पड़ी मुकेश के सिर पर सर्वेश ने लोहे की राड मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा गांव इस घटना को देखता रहा। इसके बाद दोनों भाई और भाभी मौके से फरार हो गए। बाद में गांव के लोगों ने फोन करके हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को किसी कुछ नहीं बताया। पुलिस ने गांव में ही महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की मुरादाबाद निवासी बहन के बेटे पंकज की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों विनोद और सर्वेश के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धुरैटा गांव के दो भाइयों की ओर से महिला की हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर महिला का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की बहन के बेटे की तरफ से मिली तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। -राजेश सोलंकी, हयात नगर प्रभारी निरीक्षक
