अयोध्या : दुकानदारों पर प्रवर्तन दल ने 30 हजार का लगाया जुर्माना…क्या थी वजह
अयोध्या। पॉलीथिन व प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग के विरुद्ध बीकापुर में गुरुवार प्रवर्तन दल अयोध्या द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पॉलीथिन प्लास्टिक सामग्री बरामद की गई। बीकापुर के जायसवाल किराना स्टोर से करीब एक कुंटल पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री बरामद करते हुए 30 हजार रुपये की जुर्माने की रकम …
अयोध्या। पॉलीथिन व प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग के विरुद्ध बीकापुर में गुरुवार प्रवर्तन दल अयोध्या द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पॉलीथिन प्लास्टिक सामग्री बरामद की गई।
बीकापुर के जायसवाल किराना स्टोर से करीब एक कुंटल पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री बरामद करते हुए 30 हजार रुपये की जुर्माने की रकम वसूली गई। नायक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि लगातार जनपद के विभिन्न ग्रामीण बाजारों और शहरी क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है। दावा किया गया कि तमाम दुकानदारों द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान किया शुरू, पहले दिन पांच क्विंटल पॉलीथिन की जब्त
