बाराबंकी : कई घंटे चली दो फैक्ट्रियों पर जीएसटी की छापेमारी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली /बाराबंकी, अमृत विचार । गुरुवार को अयोध्या मण्डल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वाणिज्य कर टीम ने गुप्ता फूड्स कम्पनी एवं राहुल टेडर्स पर छापामार कर टर्नओवर एवं स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ की। कई घंटे चली छापेमारी से व्यवसायियों में हड़कम्प मचा रहा। …

मसौली /बाराबंकी, अमृत विचार । गुरुवार को अयोध्या मण्डल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वाणिज्य कर टीम ने गुप्ता फूड्स कम्पनी एवं राहुल टेडर्स पर छापामार कर टर्नओवर एवं स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ की। कई घंटे चली छापेमारी से व्यवसायियों में हड़कम्प मचा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार कर चोरी की शिकायत पर गुरुवार को जांच के लिए आयी वाणिज्य कर विभाग की टीम ने हाईवे से कस्बा मसौली जाने वाली सड़क पर स्थित राहुल ट्रेडर्स इंटरलॉकिंग फैक्ट्री एवं पशु बाजार से बड़ागांव जाने वाले मार्ग पर स्थित महक बिस्कुट फैक्ट्री में छापामारी की।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने दोनों फैक्टरियों के टर्नओवर सहित स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया।जिसको लेकर क्षेत्र में हडकम्प मच गया टीम ने दोनों स्थानों पर घण्टो अभिलेखों की जांच पडताल करती रही।टीम ने टैक्स में गड़बड़ी की आशंका के चलते अभिलेख को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : कार के दरवाजे से टकराया स्कूटी सवार, मुंह के बल गिराकर मौत सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार