गोरखपुर : कोटेदारों को सरकार का तोहफा, 20 रुपए प्रति कुंतल लाभांश बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन के लगभग 80 हजार उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को आर्थिक सशक्तिकरण का दोहरा लाभ दिया है। प्रदेश के कोटेदारों को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या जनसेवा केंद्र के रूप में और सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जहां राज्य सरकार और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया …

गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन के लगभग 80 हजार उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को आर्थिक सशक्तिकरण का दोहरा लाभ दिया है। प्रदेश के कोटेदारों को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या जनसेवा केंद्र के रूप में और सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जहां राज्य सरकार और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच गुरुवार को एमओयू का आदान-प्रदान हुआ, वहीं इस मौके पर योगी ने कोटेदारों के लिए राशन वितरण पर प्रति कुंतल 20 रुपए लाभांश (कमीशन) वृद्धि की घोषणा भी की।

कोटेदारों का लाभांश प्रति कुंतल 70 से बढ़कर 90 रुपए हो गया है। इस बढ़ोत्तरी से सरकार के खजाने पर करीब 200 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय भार पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश भर की सभी उचित दर की दुकानों का और अपग्रेडेशन करने जा रही है। इससे कोटेदार और सशक्त बनेंगे और राशन वितरण के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ आमजन को और तेजी से मिलेगा।

योगी ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में 15 करोड़ लोग कोटेदारों से खाद्यान्न प्राप्त करते हैं, इसके बावजूद कई बार कोटेदारों को हेय दृष्टि से देखा जाता था। इस सोच में परिवर्तन लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तकनीकी आधारित अभियान प्रारंभ किया गया। कोटे की दुकानों को तकनीक से जोड़ना साल 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश के लिए सपना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटे की दुकानों के सीएससी के रूप में सक्षम होने के साथ ही सरकार इनके जरिए बैंकिंग सुविधा लोगों तक पहुंचाएगी। बैंकों के साथ भी एमओयू होगा।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : कांवड़ यात्रा में बजेंगे डीजे, कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने लिया जायजा

संबंधित समाचार