लखनऊ: LuLu Mall में नमाज का एक और वीडियो आया सामने, हिंदू संगठन बोले- मॉल नहीं लुलु मस्जिद है
लखनऊ। राजधानी के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर मॉल प्रबंधन ने FIR दर्ज करा दी है। इस मामले की जांच सुशांत गोल्ड सिटी थाने की पुलिस कर रही है। अब यहां मॉल पर फिर से नमाज पढ़े जाने का दावा किया गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज …
लखनऊ। राजधानी के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर मॉल प्रबंधन ने FIR दर्ज करा दी है। इस मामले की जांच सुशांत गोल्ड सिटी थाने की पुलिस कर रही है। अब यहां मॉल पर फिर से नमाज पढ़े जाने का दावा किया गया है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज का एक और नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि लुलु मॉल नहीं लुलु मस्जिद है, यहां पर जमीन खरीद कर अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है। इससे पहले नमाज का वीडियो आने के बाद लुलु मॉल के PRO ने FIR दर्ज कराई है।
लुलु मॉल के अधिकारी
लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का नया वीडियो जारी करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के घर पर भारी पुलिस फोर्स के साथ लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा और कई अधिकारी पहुंचे हैं।

कुछ दिन पहले यूपी के सीएम योगी ने राजधानी में सबसे बड़े लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। बड़े ही जोर-शोर से मॉल की ओपनिंग हुई। लेकिन अब उसी मॉल में नमाज अदा की जा रही है। यहां लोग जमीन पर बैठकर नमाज पढ़ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में हिंदू संगठनों ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। संगठन नेता शिशिर चतुर्वेदी कहते हैं कि लुलु मॉल अब अपना असली रंग दिखा रहा है।
पढ़ें-लखनऊ: लुलु मॉल विवाद में मॉल मैनेजमेंट ने कराई FIR, कहा- नमाजी हमारे स्टाफ नहीं थे
