नैनीताल: जिले में 18 जुलाई से दो लाख बच्चों को लगेगा जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि दिमागी बुखार जापानी इंसेफेलाइटिस मच्छर जनित एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से एक से 15 साल के आयु के बच्चों के ग्रसित होने की सम्भावना बनी रहती है। दिमागी बुखार होने पर बच्चों को आजीवन विकलांगता और बच्चों की जान के लिए खतरा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि दिमागी बुखार जापानी इंसेफेलाइटिस मच्छर जनित एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से एक से 15 साल के आयु के बच्चों के ग्रसित होने की सम्भावना बनी रहती है। दिमागी बुखार होने पर बच्चों को आजीवन विकलांगता और बच्चों की जान के लिए खतरा हो सकता है।
डॉ. जोशी ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए जनपद के मैदानी ब्लॉक कोटाबाग, हल्द्वानी एवं रामनगर में एक से 15 साल के बच्चों का जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीनेशन 18 जुलाई से वृहद टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। नियमित टीकाकरण में बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीन प्रथम डोज 9 माह और द्वितीय डोज 16-24 माह में दी जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) के वृहद टीकाकरण में सहयोग करें जिससे जनपद के एक वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग दो लाख बच्चों को टीका लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित टीका है। जनपद उधमसिह नगर में वर्ष 2012 से सभी बच्चों को यह टीका लगाया जा रहा है।
