मौसम अपडेट: उत्तराखंड में अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। अब सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अत्यधिक बारिश के आसार हैं। आषाढ़ महीने में उत्तराखंड में सामान्य से कम बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल में बागेश्वर जिले को छोड़कर शेष पांच में सामान्य से कम वर्षा हुई है। बागेश्वर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। अब सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अत्यधिक बारिश के आसार हैं। आषाढ़ महीने में उत्तराखंड में सामान्य से कम बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल में बागेश्वर जिले को छोड़कर शेष पांच में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

बागेश्वर में सामान्य से करीब दो गुना अधिक वर्षा हो चुकी है। नैनीताल जिले में सबसे कम बारिश हुई है। नैनीताल जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत कम बारिश हुई। सावन से अच्छी वर्षा की उम्मीद रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती होती है। भूमिगत जलस्तर में भी वृद्धि होती है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिन बहुत तेज बारिश की संभावना नहीं हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह तेज बौछार पड़ने के साथ कहीं कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आंशिक बादल छाए रहेंगे।

कुमाऊं में जिलेवार मानसूनी बारिश (मिमी में)

जिला                   वास्तविक                  सामान्य बारिश

नैनीताल                207.8                        535.1

चंपावत                 189.5                         425.9

अल्मोड़ा                189.2                         266.2

बागेश्वर                  785.8                         266.2

उधमसिंह नगर        255.6                         350.9

पिथौरागढ़               418.3                       484.4

( एक जून से 14 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़े)

संबंधित समाचार