रामपुर: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए अवैध संबंध, शादी से किया इनकार
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर अवैध संबंध बनाकर उसको सात माह की गर्भवती बना दिया। युवती ने शादी करने लिए कहा तो युवक ने साफ इंकार कर दिया। पिता ने युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। तहसील की एक नगर पंचायत निवासी युवक ने …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर अवैध संबंध बनाकर उसको सात माह की गर्भवती बना दिया। युवती ने शादी करने लिए कहा तो युवक ने साफ इंकार कर दिया। पिता ने युवक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है।
तहसील की एक नगर पंचायत निवासी युवक ने नगर निवासी एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। निकाह का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिए। किशोरी के पिता का आरोप है कि युवक एक वर्ष तक उसकी बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान ऊसकी बेटी गर्भवती हो गई। लोकलाज के डर उसने अपनी बेटी का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया।
जब उससे परिजनों ने इस.बारे पूछा तब उसने सारी सच्चाई के साथ ही युवक का नाम बता दिया। जिस पर परिजन दंग रह गए ओर युवक के घर पहुंच शिकायत की जिस पर युवक के परिजन टाल मटोल करने लगे। जिस पर किशोरी के परिजनों ने निकाह के लिये युवक पर दबाव बनाना शुरुकर दिया,लेकिन युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिस पर पिता बेटी को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया।
युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना सात माह की गर्भवती बनाने का आरोप लगाते हुए नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। जिससे युवक पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। युवक पक्ष की और से समझौते के प्रयास किये जा रहे है।
ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: लापता बेटे की तलाश में भटक रहे परिवार को चाइल्ड लाइन ने दी राहत, पढ़ें पूरी खबर
