लखनऊ : बुरी रूह का खौफ दिखाकर लोहे की गर्म रॉड से युवक को पीटा…पढ़ें अंधविश्वास की कहानी
लखनऊ। राजधानी की मलिहाबाद तहसील में अंधविश्वास के कारण एक युवक को इतनी बड़ी सजा मिली कि उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल के बर्न वॉर्ड में भर्ती करना पड़ा। युवक पर बुरी रूह का खौफ बताते हुए एक तांत्रिक ने लोहे की गर्म रॉड से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में पड़ोसी की …
लखनऊ। राजधानी की मलिहाबाद तहसील में अंधविश्वास के कारण एक युवक को इतनी बड़ी सजा मिली कि उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल के बर्न वॉर्ड में भर्ती करना पड़ा। युवक पर बुरी रूह का खौफ बताते हुए एक तांत्रिक ने लोहे की गर्म रॉड से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में पड़ोसी की साजिश बताई जा रही है। जिसने बातों में फंसाकर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पीड़ित परिवार ने मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
बता दें कि मलिहाबाद थानाक्षेत्र के पड़रा गावं निवासिनी रामरती देवी के बेटे राम गोपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। पिछले कई दिनों से उसे तेज बुखार आ था। इस बीच महिला ने पड़ोसियों किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करने की बात कही लेकिन पड़ोसियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसके बेटे को दवा की नहीं बल्कि दुआ की जरूरत है।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोसियों ने बताया कि उसके बेटे पर किसी रूह का साया है। जिसके कोई तांत्रिक की हटा सकता है। पड़ोसियों के बहकावे में आकर महिला तांत्रिक को घर बुलाने के लिए राजी हो गई। महिला ने बताया कि मंगलवार को घर के सभी सदस्य खेत पर गए थे। इसी बीच पड़ोसियों ने एक तांत्रिक के साथ उसके घर पर दस्तक दी। इसके बाद अन्धविश्वास का खेल शुरू हुआ। बुरी रूह को सजा देने के नाम पर तांत्रिक ने महिला के बेटे के हाथ-पैर को जंजीरों से बांध दिया।
फिर लोहे की गर्म रॉड से उसकी पिटाई कर दी। युवक की हालत खराब होता देख पड़ोसी और तांत्रिक वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद महिला बेटे को सिविल अस्पताल में लेकर कर गई। इस सम्बन्ध में मलिहाबाद थाना प्रभारी सुभाष सरोज के मुताबिक, पीड़िता की ओर शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महिला के बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। जिसका फायदा गांव के कुछ लोग उठना चाहते हैं। असल में महिला के पास करीब 12 बिसुआ की जमीन है। जिससे वह कब्जा करना चाहते हैं। गांव के लोगों के बीमारी को बुरी रूह बताकर मानसिक मंदित को जलाया है। महिला ने पहले भी गांव के लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें- अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और 5 साल की बच्ची की बलि! तांत्रिक गिरफ्तार
