नैनीताल: वन संपदा की चोरी रोकने के लिए ड्रोन से रखी जाएगी नजर, कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वन विभाग को हरेला पर्व पर किए जाने वाले पौधरोपण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वन संपदा में चोरी आदि की घटनाएं रोकने के लिए प्लानिंग करना सुनिश्चित करने के लिए कहा है, जिससे राजस्व को होने वाली हानि को …
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वन विभाग को हरेला पर्व पर किए जाने वाले पौधरोपण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वन संपदा में चोरी आदि की घटनाएं रोकने के लिए प्लानिंग करना सुनिश्चित करने के लिए कहा है, जिससे राजस्व को होने वाली हानि को रोका जा सके। उसके लिए अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें एवं ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी जाए। वनों में लगने वाली वनाग्नि की रोकथाम के लिए नई पद्धति से प्लानिंग बनाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार नैनीताल में वन विभाग एवं वन निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कैम्पा योजना, जायका योजना, अमृत सरोवर एवं अन्य विभिन्न बड़ी योजनाओं में राज्य व केंद्र सरकार से प्राप्त फंड को गुणवत्ता, पारदर्शिता से निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण के साथ व्यय किया जाए।
कुमाऊं आयुक्त ने संबंधित विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि आपदा के दृष्टिगत जो पेड़ वन क्षेत्र में इधर-उधर जर्जर हालत में पड़े हैं, जिससे जन हानि हो सकती है या किसी व्यक्ति द्वारा आवेदन किया हो। ऐसे पेड़ों को तत्काल चिन्हित कर कटान व निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वन विकास निगम कुमाऊं मंडल के जीएम डॉ. विवेक पांडे, वन विभाग कुमाऊं मंडल सीएफ दीप चंद्र आर्य , आरएम महेश गोस्वामी, महेश चन्द्र, प्रबंधक वाईके श्रीवास्तव, जगदीश चन्द्र, डीएलएम बीएल आर्य आदि रहे।
