बरेली: कलह से परेशान ठेकेदार ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक कलह से परेशान ठेकेदार ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 3 घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो रिश्तेदार ने खिड़की के सहारे कमरे में जाकर देखा तो ठेकेदार का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में …

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक कलह से परेशान ठेकेदार ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 3 घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो रिश्तेदार ने खिड़की के सहारे कमरे में जाकर देखा तो ठेकेदार का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कैंट के नकटिया स्थित ख्वाजा नगर निवासी अनवार नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। उनका बेटा अंसार भी उनके साथ ठेकेदारी करता था। अंसार ने आशीष रायल पार्क के पास स्थित होटल मिलेनियम में बुधवार को एक कमरा किराये पर लिया था। इसके बाद उसने अपनी खाला के बेटे फहीम को वहां पर बुलाया और बुधवार की रात वहां पर शराब पी और फिर फहीम को घर भेज दिया। इसके बाद गुरुवार की दोपहर में अंसार ने फहीम को फोन किया और उससे कुछ खाने के लिए होटल में मंगवाया।

इस पर फहीम मोमो लेकर लगभग 3 बजे होटल पहुंचा और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक बेल बजने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। फहीम ने कई बार उसे फोन किए लेकिन फोन भी नहीं उठा। इसके बाद फहीम ने सोचा कि अंसार सो रहा होगा और वह होटल में नीचे आकर बैठ गया।

इसके बाद वह शाम को लगभग 6 बजे फिर से अंसार के कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। तब होटल कर्मचारियों की मदद से वह दूसरे कमरे की खिड़की से अंसार के कमरे में पहुंचा तो देखा की उसने होटल के पर्दे का फंदा बनाकर उससे फंसी लगा ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके अनुसार उसकी मौत का कारण हैंगिग आया है।

कुछ लोग बोले कर दी गई हत्या
अंसार का शव लटका देख परिवार के कुछ लोगों का कहना था की उसकी हत्या की गई है। उसके पांव जमीन पर छू रहे थे। अंसार की मौत की सूचना पर पुलिस के साथ उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि अंसार अच्छे घर से था। इसलिए वह आत्महत्या नहीं कर सकता। लेकिन जब उसके पिता मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या की है।

पिता के साथ करता था ठेकेदारी
पुलिस की जानकारी के मुताबिक अंसार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह पिता के साथ उनके ठेकों में हाथ बंटाने लगा था। वह लंबे समय से पिता के साथ मिलकर ही ठेकेदारी कर रहा था।

चार दिनों से नहीं खाया था खाना
अंसार के पिता ने पुलिस को बताया की उनके बेटे ने पारिवारिक कलह के चलते बीते चार दिनों से खाना नहीं खाया था। उनके बेटे ने पारिवारिक कहल के चलते ही फांसी लगाकर जान दी है। अंसार अपनी बहनों का इकलौता भाई था।

होटल में युवक का शव पंखे से लटका मिला था। उसकी मौत का कारण हैंगिग आया है। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही हैनीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 31 लाख लोगों को लगाई जाएगी निशुल्क बूस्टर डोज

संबंधित समाचार