मुरादाबाद: सीए फाइनल परीक्षा में सफल होकर बढ़ाया जिले का मान, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
मुरादाबाद, अमृत विचार। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने इस वर्ष मई में हुई सीए अंतिम परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इसमें जिले के तमाम छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी मेधा का डंका बजाया। सफलता पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। उनके परिवार व कोचिंग सेंटर आदि में मिठाई …
मुरादाबाद, अमृत विचार। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने इस वर्ष मई में हुई सीए अंतिम परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इसमें जिले के तमाम छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी मेधा का डंका बजाया। सफलता पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। उनके परिवार व कोचिंग सेंटर आदि में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
शुक्रवार की दोपहर में जैसे ही परिणाम घोषित हुआ तो सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अपने साथियों से भी उनके परिणाम की जानकारी लेकर एक दूसरे को बधाई दी। शहर के स्टूडेंट्स प्राइड कोचिंग सेंटर में परीक्षा की तैयारी कर रहे 12 छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल कर संस्थान के अलावा अपने परिवार व जिले को भी गौरवान्वित किया।
संस्थान के एकेडमिक स्टाफ से पढ़ाई करने के बाद हिमांशी मित्तल, देवांश नारंग, आरती अग्रवाल, शौर्या सक्सेना, रिधिमा गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, अविरल अग्रवाल, निधि गुप्ता, अभिषेक टंडन, निपुण अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता आदि ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन सभी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, अभिभावकों और स्टूडेंट्स प्राइड के सेंटर डायरेक्टर गौरव गुप्ता व अन्य स्टाफ को दिया है। कहा कि यहां से मिले मार्गदर्शन से सफलता की राह आसान हो गई। सफलता प्राप्त करने वालों में दिव्या अग्रवाल के 500 अंक हैं जो सबसे अधिक बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- हरदोई: कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सभी नोडल शिक्षकों को दिये गये लैपटॉप
