आज का राशिफल। 16 जुलाई, 2022
मेष आज तकनीकी संबंधी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके संंबंध मधुर रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आपको सहयोगियों से काफी लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। वृष आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अपनी ज़िम्मेदारी को …
मेष
आज तकनीकी संबंधी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके संंबंध मधुर रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आपको सहयोगियों से काफी लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।
वृष
आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अपनी ज़िम्मेदारी को अच्छे से संभालेंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। निकट संबंधियों से आपको मिलना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर आप ध्यान न दें।
मिथुन
अाज संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का काफी ध्यान रखेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
कर्क
आज प्रभावशाली लोगों से समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। जीवनसाथी के प्रति आपको निष्ठावान होना चाहिए। जॉब में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक बना सकते हैं।
सिंह
आज धन की समस्या दूर होने की संभावना है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाये रखें। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।
कन्या
आज आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतिभाशाली लोगों में आपकी गिनती होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। पूरी मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे।
तुला
आज असन्तुलित खानपान के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता देरी से मिलेगी। पिता की कोई बात बच्चों को बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
वृश्चिक
आज नई जानकारियां प्राप्त करने में जुटे रहेंगे। अपने व्यवहार में नम्रता बनाये रखें। आज आपका मूड तरोताजा रहेगा। चतुराई से अपने काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। अपने कर्म पर विश्वास रखें।
धनु
आज आप लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद उठायेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध निर्मित होने की संभावना है। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ आप कोई बिजनेस प्लान कर सकते हैं।
मकर
आज नौकरी पेशा लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी। कारोबार में फण्ड्स को लेकर परेशानी हो सकती है। आप घर पर अच्छा समय बितायेंगे। लोग आपकी सरलता का फायदा उठा सकते हैं। घर के बुजुर्ग सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
आज कारोबार में लोग आपके आइडियाज़ से प्रभावित रहेंगे। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। आर्थिक स्थिति में काफी अच्छा सुधार होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आप पैसा लगा सकते हैं। मानसिक शान्ति की अनुभूति होगी।
मीन
आज धन कमाने के अवसरों को चूक सकते हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। दिखावा करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। दांपत्य संबंध थोड़े कमजोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काम में मन नहीं लगेगा। समय कुछ मिला-जुला रहने वाला है।
