मुरादाबाद : किशोरी के अपहरण में छह आरोपियों के घर की कुर्की, पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे सभी
कांठ (मुरादाबाद), अमृत विचार। विगत साढ़े तीन माह पूर्व में किशोरी के अपहरण में थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अपहरण में सहयोग करने वाले छह आरोपियों के घरों से सामान की कुर्की की है। विगत एक अप्रैल को मोहल्ला चौक बाजार निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण दूसरे समुदाय के फैजान, शाहनवाज, …
कांठ (मुरादाबाद), अमृत विचार। विगत साढ़े तीन माह पूर्व में किशोरी के अपहरण में थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अपहरण में सहयोग करने वाले छह आरोपियों के घरों से सामान की कुर्की की है। विगत एक अप्रैल को मोहल्ला चौक बाजार निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण दूसरे समुदाय के फैजान, शाहनवाज, शहजाद आदि ने कर लिया था और फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर भी दबिश दी परंतु वह फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अभियुक्त फैजान पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। थाना पुलिस ने पहले ही उसकी कुर्की भी न्यायालय के आदेश पर कर ली है। इसके साथ ही अपहरण में सहयोग करने वाले जहांगीर, नवाब, ताजुद्दीन, आरिफ, इरफान, आलम सहित छह अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने सहयोग करने वाले सभी आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश दी परंतु वह भी घर छोड़ कर फरार हो गए थे।
न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ ने थाना पुलिस को किशोरी के अपहरण में सहयोग करने वाले सभी छह आरोपियों के घर के सामान की कुर्की करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला चौक बाजार पहुंचे और नाबालिग अपहरण कांड में सहयोग करने के आरोपी जहांगीर, नवाब, आलम, ताजुद्दीन, आरिफ, इरफान के घरों पर पहुंचकर उनकी संपत्ति की कुर्की कर ली।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नशे में धुत सिपाही ने ढाबे पर काटा बवाल, मारपीट
