मेक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 14 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के सिनालोआ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है। सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे। इसमें …
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के सिनालोआ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है। सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे। इसमें से 14 लोगों की हादसे में जान चली गई। जबकि बचावकर्मियों ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुआ है। राफेल कारो क्विनतेरो एफबीआई के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है।
हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है। नौसेना ने विमाना दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें : Video : मछुआरों के जाल में फंसी इतनी लंबी मछली, क्रेन के सहारे निकालनी पड़ी बाहर
