अहमद पटेल पर लगे आरोप शरारतपूर्ण: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात दंगों को लेकर पार्टी के पूर्व नेता अहमद पटेल पर विशेष जांच दल(एसआईटी) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि यह इन दंगों के लिए जिम्मेदार राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस संचार विभाग …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात दंगों को लेकर पार्टी के पूर्व नेता अहमद पटेल पर विशेष जांच दल(एसआईटी) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि यह इन दंगों के लिए जिम्मेदार राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि पार्टी के दिवंगत नेता पर लगाए गए आरोप शरारतपूर्ण है और कांग्रेस इनका खंडन करती है।

उन्होंने कहा,“ यह आरोप वर्ष 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए सांप्रदायिक जनसंहार के लिए किसी भी जिम्मेदारी से खुद को मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री की व्यवस्थित रणनीति का हिस्सा है। इस जनसंहार को नियंत्रित करने करने में वह अनइच्छुक होने के साथ ही अक्षम भी थे। उनकी इसी अक्षमता और अयोग्यता को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तीखी टिप्पणी करते हुई मोदी को उनके राजधर्म की याद दिलाई थी।

” प्रवक्ता ने कहा,“ मोदी प्रतिशोध की राजनीति करते हैं और वह इस मामले में दिवंगत राजनीतिक विरोधियों को भी नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने एसआईटी को सरकार का पिट्ठू बताया और कहा की यह अपने राजनीतिक आका को खुश करने के लिए और उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए इस तरह के आरोप कांग्रेस के दिवंगत नेता पर लगा रहा है और मोदी से पुरस्कार पा रहा है। इसी का परिणाम है कि जांच दल के एक पूर्व एसआईटी प्रमुख को मोदी को ‘क्लीन चिट’ देने के बाद राजनयिक कार्य की जिम्मेदारी सौंपकर पुरस्कृत करने का प्रयास किया गया था।”

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव : राष्ट्रपति पद के विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मुंबई दौरा किया रद्द, इसके पीछे ये है वजह

संबंधित समाचार