ISSF Shooting World Cup : निशानेबाजी विश्व कप में ऐश्वर्य तोमर का कमाल, 50 मीटर स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चांगवन। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। वह क्वालीफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष …

चांगवन। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। वह क्वालीफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे थे।

वहीं हंगरी के अनुभवी इस्तवान ने कांस्य पदक जीता। रैंकिंग राउंड में तोमर ने पहली दो नीलिंग एवं प्रोन पॉजिशंस स्पर्धा में परफेक्ट स्कोर बनाया लेकिन अंतिम स्टैंडिग पॉजिशंस में अपने सभी सात अंक गंवा बैठे। एक अन्य भारतीय चैन सिंह सातवें स्थान पर रहे।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने तोमर की जीत के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘भारत के लिये स्वर्ण। टोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 16 टीमों के नाम फाइनल, जिम्बाब्वे-नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई

संबंधित समाचार