मुरादाबाद : 14.450 किलो चांदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सात लाख रुपए बताई जा रही आभूषणों की कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चांदी की 684 पायल बरामद की हैं। बरामद चांदी का वजन 14 किलो 450 ग्राम और आभूषणों की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है। सीओ सिविल लाइंस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चांदी की 684 पायल बरामद की हैं। बरामद चांदी का वजन 14 किलो 450 ग्राम और आभूषणों की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है।

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि सम्राट अशोक नगर काशीराम निवासी रामकिशोर ने 24 किलोग्राम वजन का पार्सल चोरी हो जाने की तहरीर दी थी। इस पार्सल में 20 किलो 70 ग्राम चांदी की पायल थीं। इन पायलों की कीमत सात लाख रुपए बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में धीरज राघव निवासी विकास नगर लाइनपार मझोला व जितेन्द्र निवासी सूर्य नगर लाइनपार थाना मझोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मझोला पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए धीरज राघव और जितेन्द्र को चोरी की गयी चांदी की 687 पायल के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद पायलों का वजन 14 किलो 450 ग्राम के साथ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्कूटी सीखने घर से निकली युवती की चेन बदमाशों ने लूटी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार