सीतापुर: तेज रफ्तार डीसीएम ने मासूम को कुचला, मौत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सीतापुर बहराइच मार्ग पर शनिवार को खेत पर जा रहे एक बच्चे को डीसीएम ने कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सीतापुर बहराइच मार्ग पर थानाथानगांव अंतर्गत गांव श्यामनगर के पास खेत पर जा रहे एक बच्चे विशाल (10) बेटा वीरेंद्र निवासी श्यामनगर को सड़क पार करते समय …
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सीतापुर बहराइच मार्ग पर शनिवार को खेत पर जा रहे एक बच्चे को डीसीएम ने कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सीतापुर बहराइच मार्ग पर थानाथानगांव अंतर्गत गांव श्यामनगर के पास खेत पर जा रहे एक बच्चे विशाल (10) बेटा वीरेंद्र निवासी श्यामनगर को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने अपनी चपेट में ले लिया।
डीसीएम की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्र्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर बिजली के खंभे से टकरा गयी और ड्राइवर भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें-उन्नाव: डीसीएम ने बारातियों को कुचला, एक की मौत, एक दर्जन घायल
