अमरोहा : विद्युत समस्या को लेकर व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव, दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। नगर में चरमराई विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने की मांग करते हुए व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कहा, अगर नगर की विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। विद्युत व्यवस्था के विरोध में शनिवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत …

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। नगर में चरमराई विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने की मांग करते हुए व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कहा, अगर नगर की विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। विद्युत व्यवस्था के विरोध में शनिवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का घेराव किया।  व्यापारियों व जनता की समस्याओं को रखा तथा तीन दिन के अंदर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में जनता को सरकार के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिलती है, तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, कुलभूषण सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल,विकास अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, पौरूष अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल मौजूद रहे।

बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली घर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिलेगी तो रोड जाम करेंगे। शनिवार को भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ना मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चल गया। ग्रामीण एकत्र होकर शनिवार को रहरा बिजली घर पहुंचे। क्षेत्र के ग्राम ढेकला के ग्रामीणों ने बिजली घर पर नारेबाजी करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3 महीने से विद्युत आपूर्ति गांव में बिल्कुल चरमरा गई है और बिजली का बिल दुगना हो गया है। ग्रामीणों का कहना है चाहे आपूर्ति 4 घंटे विभाग द्वारा दी जाए, मगर लगातार दी जाए। अगर विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीणों की नहीं सुनी गई, तो ग्रामीण अपनी मांग मनवाने के लिए सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राम भजन,जसवीर सिंह,अतर सिंह,महिपाल सिंह,शामली सिंह,मनवीर सिंह,पंकज शर्मा,विवेक कुमार,महेश सिंह,गोपाल सिंह,नन्हे सिंह,लाल सिंह,महेंद्र शर्मा,मनीष, मोहित,लोकेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: अवैध खनन की शिकायत मिली तो मौके पर पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री,अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित समाचार