रामपुर : आजम और अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने वकील को जिरह से रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। सपा विधायक आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड, दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शनिवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में आजम खां, अब्दुल्ला आजम भी पेश हुए। गवाही देने आयकर अधिकारी भी आए, लेकिन आजम के अधिवक्ता नहीं पहुंचे। इस कारण कोर्ट ने …

रामपुर,अमृत विचार। सपा विधायक आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड, दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शनिवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में आजम खां, अब्दुल्ला आजम भी पेश हुए। गवाही देने आयकर अधिकारी भी आए, लेकिन आजम के अधिवक्ता नहीं पहुंचे। इस कारण कोर्ट ने आजम खां को झटका देखते हुए उनके अधिवक्ता को गवाह से जिरह का अवसर खत्म कर दिया है। अब जन्म प्रमाण-पत्र व पैनकार्ड मामलों में 19 जुलाई को, जबकि पासपोर्ट मामले में 20 जुलाई को सुनवाई होगी।

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। इन मामलों में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व में अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता द्वारा आयकर कार्यालय से दस्तावेज तलब करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलील दी। उसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अब्दुल्ला आजम के प्रार्थना पत्र को मंजूर कर लिया था। शनिवार को आजम खां, अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए, इस बीच आयकर अधिकारी भी गवाही देने कोर्ट में पेश हुए, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता के नहीं आने के कारण कोर्ट ने उनकी जिरह का समय समाप्त कर दिया है। अब इन दोनों मामलों में 19 जुलाई को सुनवाई होना है जबकि पैनकार्ड मामले में 20 जुलाई को सुनवाई होना है। वादी आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना बताया कि कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता नहीं आने के कारण गवाह से जिरह का समय समाप्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : जीएसटी के विरोध में भड़के व्यापारी, बंद रही मंडी

संबंधित समाचार