लखनऊ : सर्विलांस टीम ने लौटाई 40 लोगों की मुस्कान…क्या है मामला
लखनऊ। डीसीपी उत्तरी सर्विलांस टीम ने उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटाई है। जो अपने सेलफोन को वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। कई महीने पर बाद पुलिस ने सभी को डीसीपी कार्यालय बुलाया और उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए तो लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बरामद सेलफोन की …
लखनऊ। डीसीपी उत्तरी सर्विलांस टीम ने उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटाई है। जो अपने सेलफोन को वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। कई महीने पर बाद पुलिस ने सभी को डीसीपी कार्यालय बुलाया और उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए तो लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बरामद सेलफोन की कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये की आंकी गई है।
डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, शनिवार को सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 40 मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके खोए हुए सेलफोन सौंपें।
इस दौरान डीसीपी उत्तरी ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर सर्विलांस के जरिए उन्हें ट्रेस किया जाता है। सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से 40 सेलफोन सीतापुर, हरदोई, फैजाबाद, बाराबंकी दिल्ली समेत अन्य राज्यों से पुलिस ने बरामद किया है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: पुलिस ने बरामद किए 14 लाख के मोबाइल
