मथुरा: आखिर कूड़े के ढेर में क्यों मिली पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को कूड़े के ढेर में फेंकना संविदा सफाईकर्मी को भारी पड़ गया। यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी। नगर निगम कार्यालय के समीप सुभाष इंटर …

मथुरा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को कूड़े के ढेर में फेंकना संविदा सफाईकर्मी को भारी पड़ गया। यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी।

नगर निगम कार्यालय के समीप सुभाष इंटर कॉलेज के पास कूड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि मथुरा-वृन्दावन नगर निगम में संविदा सफाईकर्मी कूड़ा एकत्रित कर रहा था। इस कूड़े में किसी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर डाल दी थी। संविदा कर्मी ने अन्य कूड़े के साथ पीएम और मुख्यमंत्री की तस्वीर को रिक्शे में रखा और डलाबघर में डालने के लिए चल दिया। इस पर स्थानीय कुछ लोगों ने उसे टोका तो वह उनसे भिड़ गया।

हालांकि कुछ समझदार लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसने कूड़े के ढेर से दोनों जनप्रतिनिधियों की तस्वीर को हटा दिया। इधर, सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना था कि कूड़े में पड़ी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर को संविदा सफाईकर्मी ने हटाकर अलग नहीं किया, बल्कि कूड़ा डालने वाली ढकेल में डाल दिया। इस मामले में संविदा सफाईकर्मी की प्रथमदृष्टया लापरवाही करने पर, मथुरा-वृन्दावन नगर निगम प्रशासन ने संविदा सफाईकर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

ये भी पढ़ें- मथुरा: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 289 शिकायतें, 18 का हुआ निस्तारण

 

संबंधित समाचार