रायबरेली : तकनीकी खराबी से एनटीपीसी में 210 मेगावाट की यूनिट ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण 210 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट ठप हो गई है। इस यूनिट में अभी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है । एनटीपीसी में 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर एक के बॉयलर ट्यूब में गैस का रिसाव हो रहा था ।शनिवार …

रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण 210 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट ठप हो गई है। इस यूनिट में अभी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है ।

एनटीपीसी में 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर एक के बॉयलर ट्यूब में गैस का रिसाव हो रहा था ।शनिवार की सुबह यह रिसाव काफी बढ़ गया। जिसके कारण इस यूनिट को बंद करना पड़ा है। यूनिट बंद होने के बाद बॉयलर का तापमान घटाया जा रहा है। इसलिए अभी तक इसमें मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है।

ज्ञात हो कि एनटीपीसी में 210 मेगा वाट प्रत्येक यूनिट क्षमता की कुल 5 इकाइयां स्थापित है, जबकि 500 मेगावाट क्षमता की छठी इकाई स्थापित है । ऊंचाहार परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट में तकनीकी खराबी आई है , शीघ्र ही इसे ठीक करें चालू कर दिया जाएगा

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: दिल्ली हाइवे पर डंपर ने युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार