बरेली: 12 घंटे बंद रहेंगी परोही और आमडंडा रेल फाटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल की परोही फाटक और आमडंडा फाटक को 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहेड़ी-किच्छा स्टेशनों के बीच किमी संख्या 37/2-3 पर स्थित समपार संख्या 33/बी परोही फाटक एवं किमी संख्या 38/7-8 पर स्थित समपार संख्या 34/सी आमडंडा फाटक को सावधिक …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल की परोही फाटक और आमडंडा फाटक को 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहेड़ी-किच्छा स्टेशनों के बीच किमी संख्या 37/2-3 पर स्थित समपार संख्या 33/बी परोही फाटक एवं किमी संख्या 38/7-8 पर स्थित समपार संख्या 34/सी आमडंडा फाटक को सावधिक ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत के लिए रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। समपार संख्या 33 पर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग ढ़किया गांव रोड स्थित समपार संख्या 30/बी और समपार संख्या 34 का वैकल्पिक मार्ग भागना गांव पर स्थित समपार संख्या 35/सी होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: बवाल प्रकरण में पुलिस-प्रशासन ने शासन को भेजी रिपोर्ट, घिरे निगम अफसर

संबंधित समाचार