आज का राशिफल। 17 जुलाई, 2022
मेष आज सहयोगियों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। गैस और बदहज़मी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपने निर्णयों को हमेशा प्राथमिकता क्रम में ऊपर रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी। वृष आज पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। बड़े-बुजुर्ग आपका काफी समर्थन करेंगे। अपने …
मेष
आज सहयोगियों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। गैस और बदहज़मी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपने निर्णयों को हमेशा प्राथमिकता क्रम में ऊपर रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी।
वृष
आज पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। बड़े-बुजुर्ग आपका काफी समर्थन करेंगे। अपने मन की बातें बड़े भाई-बहनों से शेयर कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत कार्यों के साथ समाज के उत्थान में भी योगदान दे सकते हैं।
मिथुन
आज करियर में कुछ अच्छा और बड़ा करने का संकल्प ले सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें।
कर्क
आज भविष्य के लिए धन संचित करना उचित होगा। मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में थकावट महसूस होगी। परिजनों के साथ मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी उपलब्धियों का लोगों से ज्यादा बखान न करें।
सिंह
आज प्रेम संबंधों को वैवाहिक स्वीकृति मिल सकती है। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। रुके हुए कार्य अचानक से शुरू होंगे।
कन्या
आज सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ चर्चा करेंगे। दवा व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही शांत बैठेंगे।
तुला
आज पुरानी संपत्ति को लेकर विवाद खत्म होंगे। आय की तुलना में व्यय में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपको बहकाने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेमी जन की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखें।
वृश्चिक
आज अपने दिल की बात अवश्य सुनें। दांपत्य जीवन में नोक-झोंक होने की आशंका है। माइग्रेन रोगियों को धूप में निकलने से बचना चाहिये। कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं की कमी हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे।
धनु
आज दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। व्यर्थ बहसबाजी में न उलझें। धन का हिसाब-किताब साफ रखें। परिजनों के साथ हास्य और मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
मकर
आज किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग में सम्मिलित होंगे। अपने दायित्व का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। किसी के भी साथ आपको उलझने से बचना चाहिये। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
कुंभ
आज मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में अपेक्षानुसार धन लाभ मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। आपका आत्मबल काफी मजबूत रहेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में वृद्धि होगी।
मीन
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक बातों में ध्यान न दें। व्यवसाय में बिक्री में कमी आ सकती है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
