बहराइच: 36 घंटे बाद बरामद हुआ नदी में डूबे युवक का शव, NDRF की टीम कर रही थी तलाश
बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के बोझिया स्थित सरयू नहर में शुक्रवार शाम एक युवक डूब गया था। रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा बाजार निवासी चांद अली (25) पुत्र सरवर अली शुक्रवार शाम को बोझिया गया था। …
बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के बोझिया स्थित सरयू नहर में शुक्रवार शाम एक युवक डूब गया था। रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा बाजार निवासी चांद अली (25) पुत्र सरवर अली शुक्रवार शाम को बोझिया गया था। वहां पर सरयू नहर में युवक अनियंत्रित होकर गिर गया था। सीतापुर पीएससी और एनडीआरएफ टीम के साथ गोताखोर युवक की तलाश कर रहे थे।
लेकिन युवक का शव शाम तक बरामद नहीं हुआ। कोतवाली के एसएसआई गजेंद्र पांडे ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे के आसपास युवक का शव नदी से बरामद हुआ। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।
पढ़ें-रामपुर: बस और ट्रक की भिड़ंत में शाहजहांपुर के छह लोगों की मौत, 25 घायल
