बरेली: शराब भट्टी के पास खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में रामगंगा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी शिवम (22) के चाचा पंकज के मुताबिक, शनिवार दोपहर से शिवम अपने घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में रामगंगा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी शिवम (22) के चाचा पंकज के मुताबिक, शनिवार दोपहर से शिवम अपने घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद देर रात परिवार के लोगों को पुलिस की मदद से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में रामगंगा के पास शराब भट्टी के बगल में खाली प्लॉट में पड़ा है।
सूचना के बाद मौके पर परिवार के लोग पहुंचे। जब युवक की शिनाख्त की तो वह शिवम ही था। जिसके बाद परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शिवम मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चला कर अपने घर का पालन पोषण करता था।
ये भी पढ़ें : बरेली: छात्रा की हत्या कर आरोपी के परिजनों ने दफना दिया शव
