उन्नाव: खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार टाटा कैंटर ने मारी टक्कर, वाहन चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सिरधरपुर के सामने तेज रफ्तार टाटा कैंटर दुग्ध भार वाहन पहले से ही खराब खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और घटना की सूचना यूपीडा कर्मियों को दी। यूपीडा रेस्क्यू टीम दुग्ध वाहन के केविन से घायल चालक को …

उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सिरधरपुर के सामने तेज रफ्तार टाटा कैंटर दुग्ध भार वाहन पहले से ही खराब खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और घटना की सूचना यूपीडा कर्मियों को दी। यूपीडा रेस्क्यू टीम दुग्ध वाहन के केविन से घायल चालक को निकाल कर उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जनपद एटा के ग्राम नगला धनी निवासी चालक रवि कुमार बेटा चरन सिंह टाटा कैंटर दुग्ध वाहन लेकर कासगंज से लखनऊ जा रहा था। तभी शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सिरधरपुर के सामने दुग्ध वाहन चालक पहले से ही आगे खराब खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और ट्रक के पीछे जा घुसा। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और घटना की सूचना यूपीडा रेस्क्यू टीम को दी।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आनन फानन चालक रवि कुमार 27 साल को घायलावस्था में कैंटर के केविन से किसी तरह बाहर निकाला और उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक रविकुमार के पुष्पेंद्र, सुनील व पवन तीन बड़े और एक छोटा भाई पंकज है। जबकि एक बहन गीता है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के सभी भाई-बहन यहां अस्पताल आ पहुंचे और भाई का शव देखते ही दहाड़े मार कर रोने लगे। जबकि घर में वृद्ध मां सरोज देवी रो-रो कर बेहाल है।

पढ़ें-बाराबंकी: कार सवार युवकों ने पीछे से युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार