फरार चल रहे BSP के पूर्व MLC महमूद मुंबई से गिरफ्तार, लाया गया सहारनपुर
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने फरार चल रहे पूर्व MLC हाजी इकबाल के छोटे भाई पूर्व MLC महमूद को अरेस्ट कर लिया गया। सहारनपुर पुलिस ने मुंबई से महमूद की गिरफ्तारी की है। वहां उन्हें कोर्ट में ले जाने के बाद सहारनपुर लाया जाएगा। पूर्व MLC महमूद के खिलाफ कई केस दर्ज थे। वह काफी समय …
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने फरार चल रहे पूर्व MLC हाजी इकबाल के छोटे भाई पूर्व MLC महमूद को अरेस्ट कर लिया गया। सहारनपुर पुलिस ने मुंबई से महमूद की गिरफ्तारी की है। वहां उन्हें कोर्ट में ले जाने के बाद सहारनपुर लाया जाएगा। पूर्व MLC महमूद के खिलाफ कई केस दर्ज थे। वह काफी समय से फरार चल रहे थे।
SSP डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पूर्व MLC महमूद को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां पर उन्हें कोर्ट में पेश कर सहारनपुर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व MLC को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में वारंट दाखिल कर रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाया जाएगा।
दो ही दिन पहले महमूद और उनके भाई खनन माफिया हाजी इकबाल पर 25 हजार का इनाम ऐलान किया गया था। पुलिस खनन माफिया की तलाश में भी लगी है।
पढ़ें-उन्नाव: बरसात का पानी निकालने के विवाद में चली लाठियां, एक की मौत
