हल्द्वानी: पुलिस का डे केयर सेंटर फिर से शुरू, दो साल से था बंद
हल्द्वानी, अमृत विचार। हरेला पर्व पर पुलिस का डे केयर सेंटर फिर से शुरू हो गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से पुलिस लाइन में डे केयर सेंटर दो साल से बंद था। अब पुलिस में तैनात महिला कर्मी, पुलिस दंपत्ति अपने बच्चों को इस डे केयर सेंटर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हरेला पर्व पर पुलिस का डे केयर सेंटर फिर से शुरू हो गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से पुलिस लाइन में डे केयर सेंटर दो साल से बंद था।
अब पुलिस में तैनात महिला कर्मी, पुलिस दंपत्ति अपने बच्चों को इस डे केयर सेंटर में छोड़ सकेंगे और बिना किसी परेशानी के ड्यूटी कर सकेंगे। डे केयर सेंटर में बच्चों की देखरेख होगी। इसमें बच्चों के झूले के साथ-साथ कौशल विकास के लिए भी उपकरण स्थापित किए गए हैं।
