हल्द्वानी: पहाड़ों में बारिश, गौला नदी में सिल्ट, शहर में पेयजल संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में हो रही बारिश का असर गौला नदी पर पड़ रहा है। पानी के साथ आ रही सिल्ट से शहर में पेयजल संकट गहरा रहा है। शीशमहल फिल्टर प्लांट से 60 फीसदी ही पानी सप्लाई किया जा पा रहा है। वहीं शीतलाहाट के लोगों को पेयजल संकट से जूझने को मजबूर होना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में हो रही बारिश का असर गौला नदी पर पड़ रहा है। पानी के साथ आ रही सिल्ट से शहर में पेयजल संकट गहरा रहा है। शीशमहल फिल्टर प्लांट से 60 फीसदी ही पानी सप्लाई किया जा पा रहा है। वहीं शीतलाहाट के लोगों को पेयजल संकट से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है।

हल्द्वानी की दो से ढाई लाख की आबादी को गौला का पानी सप्लाई होता है। इसमें 40 फीसदी आबादी ऐसी है, जो गौला की सप्लाई पर ही निर्भर है। लेकिन इन दिनों पानी की सप्लाई प्रभावित होने से इन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान गौला में सौ फीसदी सप्लाई नहीं कर पा रहा है। उधर शीतलाहाट में 30 हजार की आबादी को टैंकरों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सिल्ट आने की वजह से 30 से 40 एमएलडी पानी कम हो गया है। इस वजह से 60 एमएलडी पानी ही स्प्लाई हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां समस्या ज्यादा है, सूचना मिलने पर टैंकर से सप्लाई दी जा रही है। सिल्ट आने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव