हल्द्वानी: सबसे ज्यादा गर्म रहा रविवार, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
हल्द्वानी, अमृत विचार। जुलाई महीने में सबसे रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घर से बाहर निकलने में ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। बिना छाते या गमछे के निकले तो झुलसने जैसी हालत थी। सोमवार को गर्मी में कुछ कमी की उम्मीद है। कहीं कहीं बारिश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जुलाई महीने में सबसे रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घर से बाहर निकलने में ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। बिना छाते या गमछे के निकले तो झुलसने जैसी हालत थी। सोमवार को गर्मी में कुछ कमी की उम्मीद है। कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। उसके बाद 23 जुलाई तक गर्मी में गिरावट आएगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द रहने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 29.1, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तेज धूप ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी। सरकारी अवकाश के इस दिन बाजार खुला होने से वहां काफी रौनक देखी जाती थी। शनिवार बंदी के खुलने वाले इस बाजार में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। यातायात पर भी गर्मी का असर दिख रहा था।
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। तापमान में गिरावट आएगी और बारिश भी हो सकती है। बादल छाए रहने से पूरे दिन सूरज नहीं दिखने की भी संभावना है। उसके बाद कहीं धूप और कहीं छाया जैसा मौसम रहेगा। हालांकि शनिवार तक मौसम में ठंडक रहने की राहत भरी जानकारी भी दी जा रही है। फिलहाल बदलते मौसम को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों ने स्वास्थ्य का ख्याल करने की सलाह दी है। धूप में छाते या सिर कपड़े से ढककर निकलने की सलाह दी गई है। पानी की बोतल साथ में रहेगी तो प्यास लगने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
