अयोध्या: बीकापुर में समीक्षा के दौरान सामने आया योजनाओं का सच, नहीं पूरा हुआ पीएम व सीएम आवास का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर विकास खण्ड में परियोजना निदेशक आर पी सिंह और डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहनराम त्रिपाठी की समीक्षा के दौरान योजनाओं का सच सामने आ गया। यहां समीक्षा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं में गड़बड़ी मिली। दोनों ही योजनाओं में अभी तक निर्धारित लक्ष्य नहीं पूरा पाया गया। इसे लेकर अधिकारियों ने सचिवों को …

अयोध्या। बीकापुर विकास खण्ड में परियोजना निदेशक आर पी सिंह और डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहनराम त्रिपाठी की समीक्षा के दौरान योजनाओं का सच सामने आ गया। यहां समीक्षा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं में गड़बड़ी मिली। दोनों ही योजनाओं में अभी तक निर्धारित लक्ष्य नहीं पूरा पाया गया। इसे लेकर अधिकारियों ने सचिवों को कड़ी चेतावनी दी है। शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यहां विकासखंड पर अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक में पीडी श्री सिंह ने पीएम और सीएम आवास की समीक्षा की। सीएम आवास में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति न होने और विगत वर्षों में आवंटित पीएम आवासों में से कुछ आवास आज तक पूरा न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को एक सप्ताह के अंदर स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया।

डीसी मनरेगा श्री त्रिपाठी ने मनरेगा योजना में सभी ग्राम पंचायतों में कम लेबर लगे रहने, ग्राम पंचायतों में महिला मेट न लगाने के साथ मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से हाजिरी न लगाने पर चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में लगाए गए पौधरोपण का हरीतिमा ऐप पर जियो टैग न होने को लेकर गुस्सा जताया।

उन्होंने सभी सचिवों को फटकार लगाते हुए योजना में बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी अजय तिवारी, बद्रीनाथ पांडे, अवनीश शुक्ला, ऊषा रानी शर्मा, सचिन पटेल, एपीओ दानिश जमाल, प्रधान सहायक अमरेश कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें-स्वर-साम्राज्ञी लता के नाम पर अयोध्या में विकसित होगा चौराहा

संबंधित समाचार