हल्द्वानी: दहेज में कार नहीं मिली तो बहू को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज के लिए बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष 24 फरवरी को उसकी शादी गौजाजाली निवासी चांद बाबू के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज के लिए बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष 24 फरवरी को उसकी शादी गौजाजाली निवासी चांद बाबू के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी में उसके पिता ने 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किये। बावजूद इसके ससुराली दहेज में कार न मिलने से नाराज थे। आरोप है कि इससे नाराज पति चांद बाबू, ससुर जाकिर हुसैन, सास कमर जहां और देवर रिजवान उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने देवर पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पीटा और घर से बाहर निकाल दिया।
