अमेठी: कांवड़ यात्रा को लेकर तपेश्वर नाथ मंदिर का एसपी ने लिया जायजा, दिया यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी/फुरसतगंज। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने ग्राम सभा पीढ़ी स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के सचिव शिवकृष्ण दत्त त्रिपाठी से कांवड़ यात्रियों के आने पर मंदिर में उनकी व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाना फुरसतगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के साथ बैरक, मेस, शस्त्र व कारतूस …

अमेठी/फुरसतगंज। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने ग्राम सभा पीढ़ी स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के सचिव शिवकृष्ण दत्त त्रिपाठी से कांवड़ यात्रियों के आने पर मंदिर में उनकी व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाना फुरसतगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के साथ बैरक, मेस, शस्त्र व कारतूस की जांच की।

इसके अलावा कंप्यूटर कक्ष, थाना परिसर की साफ सफाई व बंदीगृह का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया की कांवड़ यात्रा, मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराया जाए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर, एसआई वीरेंद कुमार पांडेय,सुधीर पटेल, नीलेश कुमार यादव, सूरज राव, मोहम्मद इस्लाम सहित सभी संबंधित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कांवड़ यात्रा और सावन झूला मेले में राम की पैड़ी से नागेश्वरनाथ मंदिर तक लगेंगे मटकें व वाटरकेन

संबंधित समाचार