बरेली: उर्स ए खालिदी का पोस्टर जारी, 19 को होगा आगाज
बरेली, अमृत विचार। खानदान ए आला हजरत के बुजुर्ग मुफ्ती खालिद अली खां खालिद ए मिल्लत का सालाना एक रोजा उर्स का आगाज 19 जुलाई से होगा। दरगाह खालिद ए मिल्लत के सज्जादानशीन मौलाना अनस रजा खां नूरी ने उर्स का पोस्टर जारी कर बताया कि इस साल भी उर्स सादगी के साथ मनाया जाएगा। …
बरेली, अमृत विचार। खानदान ए आला हजरत के बुजुर्ग मुफ्ती खालिद अली खां खालिद ए मिल्लत का सालाना एक रोजा उर्स का आगाज 19 जुलाई से होगा। दरगाह खालिद ए मिल्लत के सज्जादानशीन मौलाना अनस रजा खां नूरी ने उर्स का पोस्टर जारी कर बताया कि इस साल भी उर्स सादगी के साथ मनाया जाएगा। उर्स-ए- खालिदी मोहब्बत व अमन का पैगाम देता है। रविवार को तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
19 को नमाज ए फजर कुरआन ख्वानी होगी। उसके बाद सुबह 8 बजे नातो मनकबत की महफिल और उलेमा इकराम का तकरीरी प्रोग्राम के साथ दोपहर 12:25 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। सभी कार्यक्रम दारुल उलूम मजहरे इस्लाम मस्जिद बीबीजी बिहारीपुर परिसर में होंगे। मोहम्मद मुशाहिद रजा खां, सय्यद शोएब रजा, मुफ्ती सगीर अहमद बरकाती, हसनैन मियां नूरी, मोहम्मद सकलेन रजा खान, मुफ्ती नौशाद, मौलाना अजीम रजा, मौलाना इमरान रजा, मुफ्ती कमर रजा के अलावा बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी वारसी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: 52 हजार विद्यार्थियों को विशेष मॉड्यूल से दी जाएगी शिक्षा
