लखनऊ : मध्यांचल निगम एमडी के कमरे में लगी भीषण आग, कई गोपनीय फाइल हुईं नष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार सुबह मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह के कमरे में भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि लोग बाहर की तरफ भाग निकले। इस आग में एलईडी टीवी, सोफा, मेज-कुर्सियां सब जलकर खाक हो गई। वहीं कई गोपनीय फाइलें भी नष्ट हो गई। मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह …

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार सुबह मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह के कमरे में भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि लोग बाहर की तरफ भाग निकले। इस आग में एलईडी टीवी, सोफा, मेज-कुर्सियां सब जलकर खाक हो गई। वहीं कई गोपनीय फाइलें भी नष्ट हो गई। मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल निगम मुख्यालय में रविवार सुबह कर्मचारी साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने एमडी भवानी सिंह के कमरे में आग का धुंआ देखा। कुछ ही देर में कमरे से आग की लपटे निकलने लगी। आनन-फानन कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता मुख्यालय को फोन किया। पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

यह भी पढ़ें –बरेली: ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर सिफारिश भी नहीं आ रहीं काम, विधायक, सांसद के परिजन और रिश्तेदार भी हो रहे फेल

संबंधित समाचार