आज का राशिफल। 18 जुलाई, 2022
मेष आज भूमि संबंधित मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिए। लोग आपको धोखा दे सकते हैं। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। वृष आज प्रेम संबंधों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के …
मेष
आज भूमि संबंधित मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिए। लोग आपको धोखा दे सकते हैं। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे।
वृष
आज प्रेम संबंधों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद सन्तुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में रुचि लेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा।
मिथुन
आज लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। परिवार में काम की थोड़ी अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित करना पड़ेगा। बनते हुए कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आध्यात्मिक चिन्तन को आप काफी समय देंगे।
सिंह
आज प्रशासन से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिए। अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन संबंधी निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज रुक सकता है।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजना सफल होगी। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है।
तुला
आज नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। घर का माहौल अनुशासित रहेगा।
वृश्चिक
आज प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। खांसी-जुकाम के कारण परेशानी होने की संभावना है। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी क्षमताओं और योग्यता पर सन्देह न करें।
धनु
आज घर बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे।
मकर
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी।
कुंभ
आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें। यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना चाहिये। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं।
मीन
आज साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। फिलहाल वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी।
