बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: अभियुक्तों को बरी करने के खिलाफ HC में याचिका दायर, सुनवाई आज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश में अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद में अब एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में CBI की विशेष अदालत ने अभियुक्तों को बरी कर दिया था। इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच में एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है। मस्जिद विध्वंस मामले में पक्षकार पूर्व हाजी महबूब …

अयोध्या। प्रदेश में अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद में अब एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में CBI की विशेष अदालत ने अभियुक्तों को बरी कर दिया था। इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच में एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है।

मस्जिद विध्वंस मामले में पक्षकार पूर्व हाजी महबूब और सैयद अखलाक अहमद ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। बता दें कि यह याचिका 2021 में ही दाखिल की गई थी लेकिन इसकी चर्चा अब हो रही है।

आज होगी सुनवाई

सोमवार को पुनर्विचार याचिका की वैधानिकता पर सुनवाई होनी है। अगर पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर ली जाती है तो सरकार के साथ-साथ जीवित आरोपियों को नोटिस जारी कर दी जाएगी।

इस मामले में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा के साथ-साथ कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

केस में 30 से 32 आरोपी हैं

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि याचिका को 5 से 6 महीने से ऊपर हो गया है। मामले में सुनवाई होनी थी। 18 तारीख को पेशी है। उम्मीद करता हूं कि हमारी अपील मंजूर की जाएगी और केस शुरू हो जाएगा। अदालत का सुनाया गया फैसला मुझे नहीं मालूम था। इसलिए मैं हाईकोर्ट पहुंचा हूं। निचली अदालत ने आरोपियों के पक्ष में फैसला दिया है। अब हाईकोर्ट क्या फैसला देती है, देखा जाएगा। बाबरी विध्वंस केस में 30 से 32 आरोपी हैं।

पढ़ें-लखनऊ: LuLu Mall की पार्किंग में तोड़ी गई सपा MLA की कार, पुलिस में की गई शिकायत

संबंधित समाचार