बरेली: गाड़ी की छत पर बैठकर कांवड़ लेने जा रहा युवक तारों से उलझकर नीचे गिरा, हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में रविवार को कछला से सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने जाते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया। मेटाडोर गाड़ी में सवार युवक गाडी की छत पर था। ऊपर से जा रहे बिजली के तार में उलझकर युवक गिर गया। साथियों की मदद से उसे …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में रविवार को कछला से सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने जाते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया। मेटाडोर गाड़ी में सवार युवक गाडी की छत पर था। ऊपर से जा रहे बिजली के तार में उलझकर युवक गिर गया। साथियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में एंबुलेंस से लाया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है।

दरअसल, थाना सुभाष नगर क्षेत्र के शांति विहार के रहने वाला 32 वर्षीय छोटू ने बताया कि रविवार की देर शाम मेटाडोर गाड़ी पर बैठकर वह कछला कांवड़ लेने जा रहा था। तभी रास्ते में करगेना पुलिस चौकी के पास अचानक तार में उलझ कर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर साथियों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें :  बरेली: स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र का निधन, पुलिस हिरासत में संचालक

संबंधित समाचार