आमिर खान ने नीतू कपूर के साथ ‘आती क्या खंडाला’ गाना पर किया डांस, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने नीतू कपूर के साथ ‘आती क्या खंडाला’ गाना पर डांस किया है। आमिर ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के ग्रैंड फिनाले में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए थे। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। शो में आमिर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे। उन्होंने …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने नीतू कपूर के साथ ‘आती क्या खंडाला’ गाना पर डांस किया है। आमिर ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के ग्रैंड फिनाले में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए थे। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे।

शो में आमिर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे। उन्होंने फिल्म ‘गुलाम’ के गाना ‘आती क्या खंडाला’ पर नीतू कपूर के साथ डांस किया। आमिर ने बताया कि वह हमेशा नीतू कपूर के बहुत बड़े फैन रहे हैं और उनके साथ डांस करना एक सपने के सच होने जैसा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एक्टर ने कहा, नीतू जी की पहली फिल्म ‘यादों की बारात’ का निर्देशन मेरे चाचा ने किया था और तब से मैं उनका बहुत बड़ा फैन था। आज मैं खुद को खुशनसीब महसूस कर रहा हूं कि मुझे नीतू जी के साथ मंच को शेयर करने का अवसर मिला है क्योंकि मैं उनके करियर की शुरुआत से ही उनके काम का फैन रहा हूं।

पढ़ें-Birthday Special : Bhumi Pednekar ने महिला केंद्रित फिल्मों को दिया नया आयाम, जानें कौन सी मूवीज में दिया दमदार मैसेज

संबंधित समाचार