Birthday special: जानें प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की लव स्टोरी से लेकर बेटी मालती के घर आने का सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड तक सफर अपनी दमदार एक्टिंग से किया है। उनका जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। आज एक्ट्रेस को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में देसी गर्ल ने अपना लोहा …

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड तक सफर अपनी दमदार एक्टिंग से किया है। उनका जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ।

आज एक्ट्रेस को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में देसी गर्ल ने अपना लोहा मनवा लिया है। प्रियंका अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उनके इस सफर में सिंगर और हबी निक जोनस ने पूरा साथ दिया है। ये पावरकपल अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों सोशल मीडिया पर अपना प्यार लूटाते नजर है।

2 दिसंबर 2018 को जोधपुर में की थी शादी

दोनों को पहली बार मेट गाला में साथ देखा गया था। जिसके बाद से ही कपल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिसियल किया। 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका और निक ने जीवन भर साथ रहते की कसमे खाई। एक्ट्रेस की रॉयल वेडिंग सेरेमनी उमेद भवन में पांच दिनों तक चली थी।

मां बनने की खुशी शेयर की थी

एक्ट्रेस ने 22 जनवरी 2022 को इंस्टाग्राम पर अपने मां बनने की खुशी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था ‘हमे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी से एक बच्चे का वेलकम किया है। हम आप सबसे आग्रह करते हैं कि समय की आप हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखे, जो इस समय की जरूरत है ताकि हम अपनी फैमिला पर फोकस कर सकें। थैंक यू’।

प्रियंका ने अपनी बेटी का ट्रेडिशनल नाम रखा है। कपल की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा गया है। प्रियंका ने अपनी लाडली का नाम रखने के साथ ही दोनों की खानदान को जोड़ दिया है।

पढ़ें-आमिर खान ने नीतू कपूर के साथ ‘आती क्या खंडाला’ गाना पर किया डांस, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार